सम्राट को सीएम बनाना बिहार को आगे बढाने की रणनीति : तारकिशोर
नगर पंचायत अंतर्गत रुपोहली गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का आगमन भावुक और सियासी दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा
परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत रुपोहली गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का आगमन भावुक और सियासी दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने जन वितरण प्रणाली के दिवंगत विक्रेता स्व. सियाराम भगत के स्वजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत पूर्व डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार की वर्तमान राजनीति और नेतृत्व पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पकड़ी है और राज्य में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. हालिया राजनीतिक निर्णय के तहत सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर एक नई ऊर्जा के साथ विकास को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई गई है. जो नितिश कुमार के बचे हुए सपने को साकार करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए सरकार की आगामी रूपरेखा बिहार को एक नए विकास पथ पर ले जाएगी और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










