प्रो महेश्वर बने मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के संयोजक

Updated:
विज्ञापन
प्रो महेश्वर बने मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के संयोजक

प्रो महेश्वर बने मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के संयोजक

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के प्रो महेश्वर मिश्र को मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का संयोजक बनाया गया. प्रो महेश्वर को आरएंडडी सेल के संयोजक बनाये जाने से कोसी कॉलेज के प्राध्यापकों व कर्मियों में प्रसन्नता व्यक्त किया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ तौसिफ मोहसिन ने बताया कि कोसी कॉलेज के लिए गर्व की बात है. कोसी कॉलेज दर्शन विभाग के एचओडी डॉ महेश्वर मिश्र को यूजीसी के तहत मुंगेर विश्वविद्यालय में बनाये गये रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आरएंडडी सेल का गठन किया गया है. सेल के माध्यम से अनुसंधान और विकास से जुड़े कामों को बढ़ावा मिलेगा. आरएंडडी सेल के माध्यम से रिसर्च के क्षेत्र में कई तरह के काम किया जायेगा. मालूम हो कि उक्त सेल के माध्यम से शोधकर्ताओं और अनुसंधान, वित्तपोषण एजेंसियों के बीच संपर्क स्थापित करने के अलावे अनुसंधान परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम संयोजक द्वारा किया जाएगा. डॉ मिश्र को संयोजक बनाए जाने पर प्रो कपिलदेव महतो आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन