सस्ता लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, रुपये लेकर आरोपी फरार

Published by : Shruti Kumari Updated At : 22 May 2026 2:02 PM

विज्ञापन

पीड़ित महिलायें

Khagaria news: पीड़िता सोनी देवी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक विशेष सरकारी योजना के तहत उनकी जाति के लोगों को दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. इसमें एक लाख रुपये माफ कर दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि चार वर्षों में जमा करनी होगी.

विज्ञापन

Khagaria news: चौथम (खगड़िया)से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बोरने पंचायत के बारहरा गांव में सस्ता लोन दिलाने के नाम पर करीब दो दर्जन महिलाओं से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने सरकारी योजना के तहत आसान लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से हजारों रुपये वसूल लिए और बाद में फरार हो गया.

पीड़िता सोनी देवी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक विशेष सरकारी योजना के तहत उनकी जाति के लोगों को दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. इसमें एक लाख रुपये माफ कर दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि चार वर्षों में जमा करनी होगी.

लोन की बात सुनकर सोनी देवी ने गांव की अन्य महिलाओं को भी इसकी जानकारी दी. इसके बाद सोनमनकी के बनेर गांव निवासी भूपेंद्र कुमार उनके घर पहुंचा और सभी महिलाओं को लोन दिलाने का भरोसा दिया. आरोपी ने कागजी प्रक्रिया एवं अन्य खर्च का हवाला देकर प्रत्येक महिला से दो-दो हजार रुपये जमा करवा लिए.

महिलाओं का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भूपेंद्र कुमार ने कहा था कि 20 दिनों के भीतर सभी के बैंक खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी. लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी महिला को लोन नहीं मिला. जब महिलाओं ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो वह लगातार टालमटोल करता रहा. बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है.

ठगी का शिकार होने वाली महिलाओं में सुंदर देवी, आशा देवी, उषा देवी, राधा देवी, रीता देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, अंजू देवी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हैं. पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन