पीएम मोदी की अपील का असर, दूसरे शुक्रवार भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

साइकिल से कार्यालय जाते अधिकारी

Khagaria news: शुक्रवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने आवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचकर ‘नो व्हीकल डे’ अभियान में भाग लिया. प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Khagaria news: खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पेट्रोल-डीजल बचाओ’ और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब खगड़िया जिले में भी देखने को मिल रहा है. दूसरे शुक्रवार को भी जिले के कई अधिकारी अपने सरकारी वाहनों को छोड़ साइकिल से कार्यालय पहुंचे. जिला प्रशासन की इस पहल की जिलेभर में चर्चा हो रही है.

शुक्रवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने आवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचकर ‘नो व्हीकल डे’ अभियान में भाग लिया. प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है.

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन लोगों को कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल या पैदल माध्यम का उपयोग करना चाहिए. उन्होंने इसे ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, पर्यावरण सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम बताया.

डीएम ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. जिन लोगों का आवास कार्यालय के समीप है, उन्हें अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग करने से बचना चाहिए.

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना, प्रदूषण पर नियंत्रण पाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. प्रशासन की इस पहल को आम लोगों द्वारा भी सराहा जा रहा है.

जिला प्रशासन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएंगे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन