मक्का के गिरते दाम से किसानों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
मक्का के गिरते दाम से किसानों की बढ़ी परेशानी

बाजार में बिक्री के लिए रखा गया मक्का

Khagaria news: परबत्ता प्रखंड समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों मक्का की बिक्री 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही है. किसानों के अनुसार इस कीमत पर बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी एवं अन्य कृषि कार्यों में लगी लागत की भरपाई नहीं हो पा रही है. बाजार में उचित खरीदार नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

विज्ञापन

Khagaria news: परबत्ता (खगड़िया) से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया जिले में मक्का की लगातार गिरती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जिले के किसान इस बार फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि मौजूदा बाजार भाव में लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है.

परबत्ता प्रखंड समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों मक्का की बिक्री 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही है. किसानों के अनुसार इस कीमत पर बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी एवं अन्य कृषि कार्यों में लगी लागत की भरपाई नहीं हो पा रही है. बाजार में उचित खरीदार नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

किसान रामचंद्र सिंह, राजेश झा, राजेश यादव, अशोक यादव, राकेश सिंह, ब्रजेश यादव एवं पंकज सिंह ने बताया कि इस वर्ष आंधी एवं बारिश के कारण मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा. कई किसानों की फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई थी. अब जो फसल बची है, उसका भी सही मूल्य नहीं मिल रहा है.

किसानों का कहना है कि खगड़िया जिला बिहार में मक्का उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है और यहां बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है. इसके बावजूद किसानों को उचित बाजार एवं समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है.

किसानों ने सरकार से हस्तक्षेप कर मक्का का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने एवं किसानों को राहत देने की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन