इलाज कराने बोकारो गए थे दंपती, खगड़िया के घर में लाखों के जेवर और जमीन के कागजात गायब

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 05 Jun 2026 9:53 AM

विज्ञापन

घर में हुई चोरी के बारे में बताते हुए परिवार के सदस्य

Khagaria News: बीमार पत्नी के इलाज के लिए घर छोड़कर गए परिवार को नहीं था अंदाजा कि लौटने पर उनका आशियाना चोरों का निशाना बन चुका होगा. एक लाख से अधिक नकदी, 200 ग्राम सोना और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

परबत्ता खगड़िया से पल्टू झा की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी राका गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

इलाज के लिए गए, पीछे से चोरों ने कर दिया घर साफ

जानकारी के अनुसार अगुवानी राका निवासी भोलानाथ मिश्र अपनी बीमार पत्नी के इलाज और देखभाल के लिए कुछ दिनों पहले बोकारो गए हुए थे. शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए. घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरों के ताले भी तोड़े जा चुके थे और बक्से, अलमारी सहित अन्य सामान बिखरे पड़े थे.

घर की स्थिति देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए. कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

नकदी, सोने के जेवर और जमीन के कागजात ले उड़े चोर

पीड़ित भोलानाथ मिश्र ने बताया कि चोर घर से एक लाख रुपये से अधिक नकद राशि, लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

सबसे बड़ी चिंता जमीन के मूल कागजात चोरी होने को लेकर है. परिवार का कहना है कि नकदी और जेवर के साथ दस्तावेजों का गायब होना भविष्य में नई परेशानियां खड़ी कर सकता है.

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है. लोगों ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

Also Read: गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन