छिपकर मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बनवा दी जोड़ी

Updated:
विज्ञापन

परबत्ता में मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाह करते प्रेमी युगल

Khagaria news: जानकारी के अनुसार सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र के एक युवक और जोरावरपुर पंचायत की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे.

विज्ञापन

Khagaria news: परबत्ता (खगड़िया) से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग सामाजिक सहमति के बाद विवाह में बदल गया. गांव के मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र के एक युवक और जोरावरपुर पंचायत की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे.

बताया जाता है कि बीती रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान दोनों बातचीत कर रहे थे कि ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों से पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान युवक और युवती ने खुलकर एक-दूसरे से प्रेम करने और साथ रहने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों से बातचीत की. सामाजिक सहमति बनने के बाद गांव के मंदिर परिसर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया.

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया. इस दौरान लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद भी दिया.

ग्रामीणों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सहमति का उदाहरण बताया. वहीं इलाके में इस अनोखे विवाह की चर्चा देर रात तक होती रही.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन