मोबाइल चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Khagaria news: गिरफ्तार युवक की पहचान गोगरी कुण्डी निवासी सुरेश के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में गृहस्वामी सुभाष मंडल के आवेदन पर गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Khagaria news: गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:
गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी कुण्डी कुर्मी टोला में देर रात घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे एक युवक को गृहस्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जबकि उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार युवक की पहचान गोगरी कुण्डी निवासी सुरेश के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में गृहस्वामी सुभाष मंडल के आवेदन पर गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
सुभाष मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार रात वह अपने घर में सोए हुए थे. इसी दौरान देर रात घर में खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी. नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सौरभ कुमार अपने एक सहयोगी के साथ घर से विवो वाई-29 मोबाइल चोरी कर रहा था.
गृहस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए सौरभ कुमार को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी मोबाइल लेकर फरार हो गया. शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना गोगरी पुलिस को दी गई. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.
गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










