गंगा किनारे खेत में ठनका गिरने से दो बुजुर्ग किसानों की मौत

Updated:
विज्ञापन
गंगा किनारे खेत में ठनका गिरने से दो बुजुर्ग किसानों की मौत

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़

Khagaria news: मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-7 निवासी स्वर्गीय जामुन यादव के 63 वर्षीय पुत्र गोरख यादव तथा 60 वर्षीय सापो यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria news: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा गांव में मंगलवार देर रात ठनका गिरने से दो बुजुर्ग किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों किसान गंगा किनारे खेत में लगी परवल फसल की रखवाली कर रहे थे.

मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-7 निवासी स्वर्गीय जामुन यादव के 63 वर्षीय पुत्र गोरख यादव तथा 60 वर्षीय सापो यादव के रूप में हुई है.

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों किसान रोज की तरह मंगलवार को भी खेत की रखवाली करने गए थे. देर रात अचानक तेज आंधी, बारिश और गर्जन शुरू हो गया. बारिश से बचने के लिए दोनों पास की एक झोपड़ी में चले गए. इसी दौरान झोपड़ी पर ठनका गिर गया.

ठनका गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दोनों बुजुर्ग किसान अंदर ही फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई.

बुधवार सुबह जब अन्य किसान खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने झोपड़ी को जला हुआ देखा. अंदर दोनों किसानों के शव पड़े थे. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन