पांच दिवसीय शिव कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

पांच दिवसीय शिव कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव के मां भगवती मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर धार्मिक आयोजन शनिवार से किया गया. कार्यक्रम में देवांश महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय दिव्य शिव कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कन्याएं अगुवानी गंगा घाट से कलश में जल भरकर पांव पैदल डुमरिया बुजुर्ग गांव भ्रमण करते हुए मां भगवती मंदिर परिसर पहुंचे. 23 से 25 फरवरी तक दिव्य शिव कथा देवांश महाराज के मुखारविंद से श्रोतागण श्रवण करेंगे. 26 फरवरी को शिव बारात आकर्षण झांकी निकाली जायेगी. रात्रि में जागरण का आयोजन किया जायेगा. जिसमें भोजपुरी के जाने माने लोकप्रिय गायिका देवी कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. आयोजक सतीश मिश्रा ने बताया कि आयोजन को लेकर डुमरिया बुजूर्ग गांव ही नहीं आसपास के गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










