ePaper

कालाजार मरीजों को घर घर जाकर चिह्नित करने का निर्देश

Updated at : 23 Dec 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
कालाजार मरीजों को घर घर जाकर चिह्नित करने का निर्देश

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने की

विज्ञापन

बेलदौर. पीएचसी सभागार में बैठक कर आशा सुपरवाइजरों को घर घर जाकर कालाजार मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने की. बैठक के दौरान विभागीय दिशा निर्देश से अवगत कराते पीएचसी प्रभारी ने बताया कि कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता मरीजों की पहचान करें लक्षणों पर नजर रखें और संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर उसे आवश्यक जांच के लिए सदर अस्पताल भेजें ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके. विदित हो कि कर्मियों के सर्वेक्षण में कैंजरी, माली, पचाठ, पचौत पंचायत के भरना एवं बेलदौर नगर पंचायत के फरेबा बासा में पूर्व से कालाजार पीड़ित बताए जा रहे हैं, ऐसे इलाके में घर-घर जाकर कालाजार ऐसी जानलेवा बीमारियों से ग्रसित मरीजों की गंभीरता से सभी सुपरवाइजरों को तलाश करने के निर्देश दिए गए. मौके पर बीसीएम दीपक कुमार, बीएचएम अशोक कुमार यादव, कालाजार सुपरवाइजर रघुनंदन अनुराग समेत पीएचसी के संबंधित कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन