महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 03 May 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत करुआमोड़ स्थित दुर्गा स्थान मंदिर के परिसर में शनिवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया. जहां महिलाओं ने बेवाक तरीके से आवाज बुलंद की. महिला सशक्तिकरण व उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है. संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य हो इस पर महिलाएं अपने आकांक्षा को प्रदर्शित कर रही है. साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिले, इसका वीडियो फुटेज भी दिखाकर उसे सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास की दिशा में अपने सुझाव दिए. जीविका के जिला मैनेजर संतोष कुमार ने महिला संवाद के महत्व व जीविका की उपलब्धि के बारे में बताया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना पर विस्तृत चर्चा की. मालूम हो कि प्रखंड में गांव-गांव महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के जरिए दी जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य यह भी है कि कैसे महिलाएं अपने गांव या टोले की समस्याएं व आकांक्षाओं को चिन्हित कर उसके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन