नाला निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता, बीपीआरओ ने किया स्थलीय जांच, दिया कार्रवाई का भरोसा

Updated at : 29 Apr 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
नाला निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता, बीपीआरओ ने किया स्थलीय जांच, दिया कार्रवाई का भरोसा

बीपीआरओ प्रमोद कुमार को बताया कि नीचे में पुराना ईंट का प्रयोग किया गया है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में पंचायत मद से कराये जा रहे पक्के नाला निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता की जांच करने पहुंचे बीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान दिघौन गांव पहुंचकर किये जा रहे पक्के नाला निर्माण कार्य का गहन जांच किया. वहीं निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में संबंधित कार्य एजेंसी के द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है. निर्माण कार्य में निम्न स्तर का ईट बालू सिमेंट का उपयोग कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है. इससे उक्त नाले के उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है. विदित हो कि उक्त गड़बड़ी की शिकायत स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद शहजाद नवाब, वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य शबाना खातून, वार्ड पंच कजिला बेगम समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ समेत पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर की थी. वही मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज पदाधिकारी खगड़िया ने बीपीआरओ प्रमोद कुमार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उक्त निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण कार्य में पुराना ईट से घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने का मामला उजागर हुआ तो कार्य एजेंसी एवं ग्रामीणों के बीच तूं तूं में में होने लगी. इसके बावजूद संबंधित कार्य एजेंसी ने बीपीआरओ प्रमोद कुमार को बताया कि नीचे में पुराना ईंट का प्रयोग किया गया है. इसके अलावे ग्रामीणों के सभी आरोप निराधार है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य करीब 6 लाख 96 हजार 9 सौ रुपए की लागत से षष्ठम वित्त आयोग द्वारा दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर दो में मोहम्मद केसर राज के घर से लेकर मुख्य नाला तक निर्माण कराया गया. वही नाला निर्माण कार्य में मुखिया प्रतिनिधि कुमार विमल राज, पंचायत सेवक रंजन कुमार, जेई रवि कुमार के मिली भगत से घोर अनियमितता बरती गई है. इस संबंध में बीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि नाला निर्माण कार्य में गलत तरीके से कार्य कराया गया है, जो मानक के मुताबिक नहीं हुआ. वहीं जांच पड़ताल कर जिला पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन