मोरकाही में विधायक ने प्लस टू विद्यालय भवन का किया उद्घाटन
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :17 Dec 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन

मोरकाही में विधायक ने प्लस टू विद्यालय भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन कमेटी का किया गया गठन
खगड़िया. सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया. यह भवन बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना योजना के तहत निर्मित किया गया है. छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया.विद्यालय का कायाकल्प सुनिश्चित
विधायक ने कहा कि अब मोरकाही प्लस टू विद्यालय का समग्र कायाकल्प होना तय है. बैठक में विद्यालय प्रबंधन कमेटी का गठन भी किया गया. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई, चारों ओर चहारदीवारी व समुचित प्रकाश व्यवस्था किया जायेगा. साथ ही प्रकाश नगर से बलौर गांव के बीच खोनमा घाट स्थित कोशी उपधारा पर पुल निर्माण भी कराया जाएगा. जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुलभ होगा.स्वास्थ्य, शिक्षा व बेटियों के लिए विशेष योजनाएं
विधायक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने पर छह बेड का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व विशेषकर बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, प्रोत्साहन राशि व स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि अब प्रत्येक पंचायत में बेटियों के विवाह के लिए भव्य विवाह भवन का निर्माण किया जायेगा. मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कांत रोशन, शिक्षिका प्रियंका दुबे, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रुस्तम अली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रवक्ता प्रो अरविंद सिंह, जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, नगर परिषद जदयू अध्यक्ष प्रभात शर्मा, शिक्षक कुलदीप सिंह पटेल, शिक्षक मुकेश कुमार, रणवीर कुमार, जुली कुमारी, कंचन कुमारी, स्थानीय मुखिया रामचंद्र सदा, भूदाता चंद्रदेव चौधरी, मुकेश सिंह, फूलो निषाद, पूर्व मुखिया जितेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




