उपचुनाव को लेकर आधा दर्जन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा

Updated:
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर आधा दर्जन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा

21 से 23 जून के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के अलग-अलग पंचायत में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. अब तक आधे दर्जन प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन का पत्र दाखिल कराया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि माधवपुर में पंचायत समिति पद के लिए चार महिला, जबकि सियादतपुर अगुवानी से मुखिया पद के लिए एक पुरुष एवं कुल्हड़िया के वार्ड नंबर 6 से एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है. गौरतलब है कि 20 जून तक नामांकन पत्र जमा कराया जा सकता है. 21 से 23 जून के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी. 24 और 25 को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं वही 26 जून को अंतिम रूप से बचे हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा मतदान 9 जुलाई को सुबह 7:00 से संध्या 5:00 बजे तक होना है उसके बाद 11 जुलाई को मतों की गिनती प्रखंड के आईटी भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जाएगा और उसी दिन जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन