ePaper

पुलिस वाहन की ठोकर से छात्रा घायल

Updated at : 24 Aug 2024 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

साइकिल पर बैठे छात्रा को बचाने के दौरान उसे ठोकर लग गया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पुरानी जीरोमाइल पनसलवा पथ के कोसी इंटर विद्यालय समीप टोल फ्री नंबर पुलिस वाहन की चपेट में आने से परीक्षा देकर घर लौट रही10वीं कक्षा की छात्रा घायल हो गयी. घटना शनिवार की है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा बलैठा पंचायत के ढाढी गांव निवासी सोनेलाल महतो की पुत्री रानी कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता के मुताबिक कोसी इंटर विद्यालय में परीक्षा देकर लौट रही थी. इसी दौरान पनसलवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टोल फ्री नंबर पुलिस वाहन ने धक्का मार दिया. आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी देते इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया. इस संबंध में टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी ने बताया कि जब हम पनसलवा गांव की ओर से गश्ती कर बेलदौर आ रहे थे तो इस दौरान पीड़ित छात्रा साइकिल से अपने सहेलियों के साथ घर की ओर जा रही थी. साइकिल पर बैठे छात्रा को बचाने के दौरान उसे ठोकर लग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन