कारी कोसी में डूबने से बालिका की मौत

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
चौथम. प्रखंड अंतर्गत बुच्चा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बंकोल कारी कोसी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई. मृतका की पहचान हरदिया गांव निवासी रतिवन सदा की पुत्री सुवन कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बालिका कुछ दिन पहले अपने ननिहाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश सदा के घर बंकोल गांव आई हुई थी. ग्रामीणों के अनुसार, सुवन कुमारी अन्य बच्चों के साथ कारी कोसी नदी में नहाने गई थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. देखते ही देखते वह डूब गई. बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बालिका को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की पुष्टि बुच्चा पंचायत के समिति प्रतिनिधि कैलाश चौधरी ने की है. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




