हर व्यक्ति के दिल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी करते हैं वास:जिलाध्यक्ष

Updated at : 30 Jan 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
हर व्यक्ति के दिल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी करते हैं वास:जिलाध्यक्ष

हर व्यक्ति के दिल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी करते हैं वास:जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में बापू की अग्रणी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि एक मिशन के तहत भारतवासियों को अपने स्वदेश के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराया. बापू ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया. इस आंदोलन में जगह-जगह हजारों की संख्या में युवाओं और महिलाएं भाग लिया. फलस्वरूप जगह-जगह ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जनमानस के बीच से आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू हुई. अंग्रेजों के विरुद्ध आवाजें गूंजने लगी. अन्ततः अंग्रेजों को भारत से हार कर भागना पड़ा और 1947 में भारत आजाद हुआ. वास्तव में बापू आजादी के दीवाने ही नहीं बल्कि भारत वर्ष के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबके लिए एक ज्योतिपुंज थे. बापू मरकर भी अमर हैं. हर व्यक्ति के दिल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वास करते हैं. उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के लिए पहले गांव की प्रगति गांव का विकास के लिए जो कल्पना किये थे. बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू के पदचिन्हों पर चलकर पंचायती राज व्यवस्था में राज्य के हर एक तबके के लोगों को आरक्षण रूपी ताकत दिए हैं. युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने कहा कि बिहार के हर एक नागरिक अपने को स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं. यही कारण है कि आज महिलाएं, छात्र- युवाओं, किसान, मजदूर अपनी समस्याओं के निदान के लिए आवाज बुलंद करते रहते हैं. बापू ने जो सपना संजोए थे, उनके सपने का बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं. जदयू के युवा नेता हर्षवर्धन कुशवाहा ने कहा कि बिहार और बिहारियों का प्रतिष्ठा बढ़ी है. बापू के सत्य अहिंसा का मार्ग अपनाने की जरूरत है. आज कई राजनीतिक दल उनके मार्ग से भटक चुके हैं, जिन्हें सुधार लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बापू के विचारों, उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही हम समता मूलक समाज के साथ-साथ सशक्त मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं. मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, डॉ विद्यानंद दास, सुबोध यादव, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला महासचिव राजीव रंजन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. रुस्तम अली, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहबुद्दीन, जिला महासचिव फिरदोस आलम, दिलीप कुमार पोद्दार, पंकज कुमार चौधरी, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रवि कुमार पटेल, पंकज कुमार सिंह पटेल, राजीव कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन