ePaper

बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी से नकदी लूट मोबाइल को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 19 Dec 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी से नकदी लूट मोबाइल को किया क्षतिग्रस्त

घटना शुक्रवार की सबेरे करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के फुलवड़ियाडीह हनुमाननगर पर के पीपल पेड़ समीप सुनसान स्थल पर बाइक सवार लुटेरों द्वारा एक फाइनेंस कर्मी से नकदी करीब छह हजार की लूट कर कट्टा का भय दिखाकर उसके सेमसंग कंपनी के मोबाइल टेब को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की सबेरे करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है. उक्त मामले में लूट के शिकार पीड़ित फाइनेंस कर्मी बांका जिला के फूलडुम्मर थाना के वार्ड नंबर दो मोतिया गांव निवासी महेश शर्मा के तीस वर्षीय पुत्र सचिन कुमार शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर बताया कि वह सत्या माइक्रो कैपिटल फाइनेंस कंपनी में ईडीओ के पद पर कार्यरत है. घटना के समय वह कंपनी के ॠण राशि के किश्त की वसूली बोबिल एवं हनुमान नगर गांव में ॠणधारकों से कर वे कंपनी के तिलाठी गांव स्थित कार्यालय की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में घटनास्थल पर बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके बाइक में जान बूझ कर धक्का मार कर गिरा दिया व कट्टा निकाल कर घटनास्थल पर गाली गलौज करते हुए अंजाम देकर उसके सेमसंग कंपनी के मोबाइल टेब को क्षतिग्रस्त कर घटनास्थल के निकट सड़क पर छोड़ हनुमान नगर गांव की ओर फरार हो गया. वहीं पीड़ित ने घटना स्थल पर से ही पुलिस के 112 टीम को काॅल कर इसकी जानकारी दी. वहीं आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन