भूमि सर्वे अमीन के साथ बहादुरपुर में मारपीट, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 11:35 PM
इसी दौरान अमीन के साथ मारपीट की गयी. पीड़ित अमीन ने अलौली थाना में आवेदन देकर मारपीट करने वाले के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया.
खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में सर्वे अमीन द्वारा स्थल का सत्यापन किया जा रहा था. इसी दौरान अमीन के साथ मारपीट की गयी. पीड़ित अमीन ने अलौली थाना में आवेदन देकर मारपीट करने वाले के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया. बताया जाता है कि बिहार विशेष सर्वेक्षण अमीन धीरेन्द्र कुमार व्यास व पंकज कुमार राजस्व गांव बहादुरपुर में स्थल सत्यापन कर रहे थे. मापी का कार्य शांति पूर्ण ढंग से चल रहा था. इसी दौरान बहादुरपुर निवासी स्व. सरयुग प्रसाद यादव के पुत्र कुन्दन कुमार यादव गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि वह जन शिकायत नंबर 112 पर डायल किया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने थाना में मारपीट करने वाले कुंदन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










