जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, मारी गोली
Updated at : 16 Jul 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

जख्मी इंद्रजीत ने मडैया थाना में आवेदन देकर गोली मारने का आरोप लगाया
विज्ञापन
पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव में जमीन विवाद को दो पक्षों के बीच मंगलवार को मारपीट हुई है. एक पक्ष के इंद्रजीत गोस्वामी घायल हो गया है. बताया जाता है कि इंद्रजीत गोस्वामी और पड़ोसी के बीच जमीन विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर इंद्रजीत गोस्वामी और मृत्युंजय गोस्वामी के बीच मारपीट हुई है. जख्मी इंद्रजीत ने मडैया थाना में आवेदन देकर गोली मारने का आरोप लगाया. इंद्रजीत गोस्वामी बताया कि उसे बांह में गोली लगी है. मड़ैया थानाध्यक्ष मो फिरदोष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. गोली लगी या नहीं. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




