इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची थाने, युवती के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : VINOD RAO Updated At : 09 Jun 2026 5:56 PM
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया कि उनकी पुत्री बीते 5 जून को अपने कोचिंग जाने के लिये खगड़िया के लिये निकली थी. जो काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी. जहां 72 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला.
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप
खगड़िया.
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी अब थाने तक पहुंच गयी है. युवती के पिता ने मोरकाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को प्यार का झांसा देकर एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ फरार हो गया.कोचिंग जाने के लिए निकली थी युवती
दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री बीते 5 जून को कोचिंग जाने के लिए खगड़िया निकली थी. काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका.
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को घर से भगा लिया. पीड़ित पिता ने मामले में दो सहेलियों सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर उनकी पुत्री को भगाने में सहयोग किया.पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका. मोरकाही थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










