चारा लेकर लौट रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
चारा लेकर लौट रहे किसान की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के गोगरी में चारा लेकर लौटने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर एक किसान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी में चारा लेकर लौटने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबकर एक किसान की मौत हो गयी. घटना को लेकर काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी मची रही. मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड सात निवासी उमेश मंडल के पुत्र डब्लू मंडल (40) के रूप में हुई है. वह पेशे से किसान था. इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह बाढ़ के पानी से होकर जानवर के लिए चारा लाने गया था. तभी चारा लेकर लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया. वह गहरे बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो परिजन वहां पहुंचे और बाढ़ के पानी में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. रात होने के कारण परिजन और ग्रामीण निराश होकर घर लौट गए. फिर शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डब्लू मंडल का शव बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी स्थानीय गोगरी पुलिस को दी गई. गोगरी एसएचओ अजीत कुमार खुद मौके पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया. सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, गोगरी सीओ दीपक कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार परिजनों को सरकारी आपदा राहत राशि का चेक दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन