आज सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आज सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के शिरनियां पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र में सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गोगरी बिजली एसडीओ बिपिन कुमार विजेता ने बताया कि शिरनियां पीएसएस के अंतर्गत आने वाली नये फीडर में 11 केवी का तार खींचने का कार्य किया जायेगा. पीएसएस शिरनियां से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके बाद दोपहर में सप्लाई बहाल कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










