ePaper

कांग्रेस को बदनाम कर कमजोर करने की हो रही कोशिश : जिला प्रभारी

Updated at : 28 Jun 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस को बदनाम कर कमजोर करने की हो रही कोशिश : जिला प्रभारी

कांग्रेस को बदनाम कर कमजोर करने की हो रही कोशिश : जिला प्रभारी

विज्ञापन

खगड़िया. कांग्रेसियों का एक दिवसीय कार्यकर्ता कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम के एन क्लब में शनिवार को आयोजित किया गया. कांग्रेस जिला प्रभारी सह कार्यशाला प्रशिक्षक विकास बुडानिया ने कांग्रेसियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के योगदान की जानकारी दी. महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, डाॅ राजेंद्र प्रसाद व डाॅ भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह सहित कई शहीदों को देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान को स्क्रिन पर कांग्रेसजनों ने देखा. विकास बुडानिया ने बताया कि कार्यशाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेसजनों को जागरूक करना तथा कांग्रेस की विचार धारा व नीतियों की सही जानकारी देना. कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस की विचार धारा को तोड़ मरोड़कर पेश किया है. कांग्रेस को बदनाम कर कमजोर करने की कोशिश कर रही है. जिसको हम सभी कांग्रेसजन आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जबाव देना है. जिला अध्यक्ष डाॅ अविनाश कुमार अविनाश ने कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया. जबकि परबत्ता प्रखंड के अवकाश प्राप्त प्रोसेसर अजय प्रसाद सिंह, मानसी प्रखंड के पूर्व कांग्रेसी रहे जनार्दन यादव पुन: घर वापसी कर कांग्रेस में शामिल हुए. कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर,ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन, प्रदेश डेलिगेट उदय यादव, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रमा, महासचिव डाॅ रेणु कुमारी, प्रीति वर्मा, गायत्री भारती, रेखा देवी, बबीता देवी, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमा प्रवीण, कांग्रेस नेता सूर्यनारायण वर्मा, शिवनिति सिंह, रविन्द्र चौरसिय, मनोज चौधरी, प्रवीण कुमार पंकज, पवन सिंह, मनोज मिश्रा, सन्नी कुमार, प्रभाकर यादव, राजीव कुमार रंजन, संतोष चंद्रवंशी, सुनील झा, सुनील सिंह, सुभाष रत्न, रुपेश पटेल, राजीव उर्फ गुड्डू, अवनी कुमार, राजा गुप्ता आदि भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन