ePaper

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 14 Oct 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी से पूछताछ कर पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी की पहचान कुर्बन पंचायत के सठमा गांव निवासी बाबू लाल शर्मा के पुत्र मनचुन शर्मा के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक उक्त शराबी नशे की हालत में परिजनों को गाली गलौज व मारपीट कर रहा था. इसकी सूचना पीड़ित परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112 पुलिस को कर दी. सूचना पर तत्काल पुलिस उक्तस्थल पहुंचकर आरोपित शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन