कोसी कॉलेज परिसर में फैली गंदगी, नहीं होती नियमित साफ-सफाई, सीलबंद पानी पीने को विवश हैं छात्र

Updated at : 11 Mar 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी कॉलेज परिसर में फैली गंदगी, नहीं होती नियमित साफ-सफाई, सीलबंद पानी पीने को विवश हैं छात्र

कोसी कॉलेज परिसर में फैली गंदगी, नहीं होती नियमित साफ-सफाई, सीलबंद पानी पीने को विवश हैं छात्र

विज्ञापन

कॉलेज की व्यवस्था नहीं सुधरा तो आंदोलन की दी धमकी

खगड़िया. कोसी कॉलेज में छात्रों को कई अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस ओर कॉलेज प्रशासन का कोई ध्यान हीं है. कॉलेज की सौर्न्दीकरण पर ग्रहण लग गया है. कॉलेज की दीवार पर पौधा उग गया है. जहां एक ओर कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई रखने की बात करते हैं, लेकिन कॉलेज में ही वर्ग कक्ष, बरामदा से लेकर परिसर में गंदगी फैला हुआ है. वर्ग कक्ष, कार्यालय के फर्नीचर, जमीन पर धूल-मिट्टी, दीवारों पर मकड़ी के जाले नजर आ रहे हैं. हैरत है कि कॉलेज के वर्ग कक्ष, परिसर, शौचालय आदि की साफ-सफाई के लिए छात्र संगठन को कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है. छात्र राजद अध्यक्ष, संघ कोषाध्यक्ष राजा कुमार, गोलू कुमार, मुस्कान ने कहा कि कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य होने से शैक्षिक गुणवत्ता में कमी आयी है. प्रशासनिक कार्यों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है. जहां छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मौलिक अधिकार भी सही रूप से कॉलेज प्रशासन पूरी नहीं कर पा रही है. कहा कि कॉलेज में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है. कॉलेज के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वर्ग कक्ष में बेंच पर धूल जमा हो गया. बरामदा व परिसर में कचरा फैला हुआ है. कॉलेज की स्थिति दयनीय हो गयी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है. छात्र-छात्राएं बाजार से सीलबंद बोतल खरीदकर पानी पीते हैं. शौचालय की स्थिति और भी खराब है. इसको लेकर कई बार पूर्व प्राचार्य से लेकर वर्तमान प्राचार्य को शिकायत किया जा चुका है. शिकायत करने के बाद एक दो दिन साफ सफाई होता है, फिर वही हाल हो जाता है.

कॉलेज की व्यवस्था नहीं सुधरेगा तो होगा आंदोलन

छात्र राजद ने कॉलेज प्रशासन को चेताया है कि अगर, कॉलेज की व्यवस्था नहीं सुधरेगा तो आंदोलन किया जायेगा. बताया कि कॉलेज में पहले से ही प्राध्यापकों की कमी है. समय पर परीक्षा, रिजल्ट व अन्य कार्य नहीं होता है. सत्र भी विलंब से चल रहा है. कॉलेज के छात्र -छात्राएं कुव्यवस्था को लेकर परेशान हैं. कोशी कॉलेज से नाम कटा कर दूसरे कॉलेज व विश्वविद्यालय में नामांकन करा रहे हैं. छात्रों ने कहा कि प्राध्यपकों की कमी की वजह से पढ़ाई नहीं होता है. समय पर सिलेब्स खत्म नहीं होता है. छात्रों को पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है. इसके कारण उत्तीर्ण का अनुपात दिन प्रतिदिन गिरते जा रहा है. कॉलेज प्रशासन को इस और ध्यान देना होगा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन