लुटेरों ने कोल्डड्रिंक विक्रेता से 80 हजार रुपये व मोबाइल छीना
Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 11 Mar 2026 11:25 PM
लुटेरों ने कोल्डड्रिंक विक्रेता से 80 हजार रुपये व मोबाइल छीना
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बोबिल पंचायत के कुम्हरेली गांव से पश्चिम पुलिया के समीप लुटेरों ने कोल्डड्रिंक विक्रेता के साथ मारपीट कर छिनतई की. घटना के शिकार हुए महेशखूंट थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात निवासी पप्पू कुमार चौरसिया ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. कहा कि बीते मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन प्रीतम कुमार के साथ ठंडा लेकर उक्त रूट में बिक्री करने जा रहा था. इसी दौरान युवक ने आवाज लगाकर ठंडा खरीदने का आश्वासन देकर बाइक पर बैठा लिया. मेहिनाथ नगर गांव की ओर लेकर चला गया, लेकिन चालक धीरे-धीरे बाइक को लेकर घटनास्थल पुलिया से सटे नहर के समीप पहुंचकर रुक गया. सड़क लुटेरों ने मारपीट करते हुए करीब 80 हजार रुपये व मोबाइल ले लिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उक्त मामला काशनगर थाना क्षेत्र में घटित हुई है. इसके कारण संबंधित थाने में इन्होंने शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










