पद्म विभूषण जॉर्ज फर्नांडिस की मनायी गयी पुण्यतिथि

पद्म विभूषण जॉर्ज फर्नांडिस की मनायी गयी पुण्यतिथि
खगड़िया. शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में पूर्व रक्षामंत्री पद्म विभूषण जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की. जदयू कार्यकर्ताओं ने जार्ज फर्नांडिस के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जॉर्ज साहब पूरे जीवन भर समाज के दबे कुचले, गरीब शोषित, पीड़ित और खास करके श्रमिक- मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे. श्रमिकों की आवाज बनकर के संघर्ष किया. वे महान सिद्धांतवादी, महान राष्ट्रवादी, प्रखर समाजवादी ,देशभक्त और महान लोकतंत्रवादी विचारधारा के थे. वे केंद्र सरकार के रक्षामंत्री व रेलमंत्री सहित अन्य विभागों के मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके थे. मौके पर जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, सुबोध यादव, जिला महासचिव राजीव रंजन,अनुज कुमार शर्मा,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी तथा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, मो. गयासुद्दीन, मो. अफाज आलम, शंकर सिंह, नीरज कुमार सिंह, नवनीत कुमार सिंह, राम विजय यादव, सुजीत कुमार सिंह, धर्मवीर यादव, कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




