ePaper

बदला स्टेशन के पुल संख्या 51 के समीप युवक का मिला शव

Updated at : 10 Oct 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जायेगा

विज्ञापन

मानसी. सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच बागमती नदी पुल संख्या 51 के समीप झाड़ी से युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था बरामद किया गया. लोगों ने कहा कि ट्रेन से कट जाने के कारण युवक की मौत हुई होगी. जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह मामला लोकल थाना का है. इधर, मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. गुरुवार देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. युवक के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन