सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक कृष्णदेव प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से शुभचिंतकों में शौक की लहर दौड़ गई

विज्ञापन

बेलदौर सेवानिवृत शिक्षक कृष्णदेव प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से शुभचिंतकों में शौक की लहर दौड़ गई. जानकारी के मुताबिक उनका निधन गुरूवार की शाम करीब आठ बजे उनके कोसी प्रोजेक्ट कार्यालय के निकट स्थित आवास पर हो गई. वे 98 वर्ष के थे एवं गत कई माह से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. उनकी अंत्येष्टि शनिवार को अगुवानी गंगा घाट के किनारे होगा. उनके निधन पर अवकाश प्राप्त शिक्षक चक्रधर प्रसाद सिंह, महानंद सिंह, पूर्व सरपंच राजकुमार मिश्र, विनय सिंह, विपीन सिंह, सतीश सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. नपं के बेलदौर बाजार निवासी दिवंगत महेंद्र स्वर्णकार के करीब 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार स्वर्णकार का निधन होने से परिजन समेत शुभचिंतक शोकाकुल है. इनके आकस्मिक निधन से सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत कुमार, दस वर्षीय पुत्री साल्वी कुमारी समेत पत्नी के उपर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन