एनएच 31 पर बस व हाइवा में हुई टक्कर, चालक की मौत

एनएच 31 पर बस व हाइवा में हुई टक्कर, चालक की मौत
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के चौधा दुर्गा स्थान के समीप एनएच 31 पर बस व हाइवा में सोमवार को टक्कर हो गयी, जिससे बस चालक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पटना से पूर्णिया की ओर जा रही बस का चैधा दुर्गा स्थान के समीप हाइवा से टक्कर हो गयी,जिससे बस चालक पूर्णिया जिले के झलारी सिंगपुर निवासी हरिप्रसाद मंडल के 48 वर्षीय पुत्र विजय कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि विजय आलमनगर से पूर्णिया के बीच चलने वाली बस ऋतिक ट्रैवल्स का चालक था. मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगे फोर्स को जहानाबाद से लेकर बरौनी स्टेशन पर पहुंचाया. फोर्स को स्टेशन छोड़ने के बाद पुन: आलमनगर जा रहा था. इसी दौरान हाइवा से टक्कर हो गयी. ग्रामीणों ने 112 नंबर की पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. चालक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई. पुलिस ने बस व हाइवा को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




