ePaper

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीआइडी ने की घटनास्थल की जांच

Updated at : 24 Feb 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीआइडी ने की घटनास्थल की जांच

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीआइडी ने की घटनास्थल की जांच

विज्ञापन

बेलदौर. विधानसभा में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म बाद हत्या मामले का मुद्दा उठाये जाने के बाद मंगलवार को सीआइडी कमजोर वर्ग पटना की तीन सदस्यीय टीम बेलदौर थाना पहुंची. टीम का नेतृत्व सीआइडी के डीएसपी चिंकी कुमारी, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार व सुनील कुमार ने थाना पहुंचने के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता विकास कुमार से घटना के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान किये गये अनुसंधान समेत अन्य कार्रवाई की जानकारी ली. परिजनों ने बताया कि बारुण गांव के दो आरोपित एवं तीन अज्ञात पुत्री का अपहरण कर बहियार ले गया. जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. सीआइडी टीम बहियार घटनास्थल पर भी पहुंचकर मामले की जांच की. सीआइडी के डीएसपी चिंकी कुमारी ने कहा कि मामले की जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन