अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

Updated at : 10 Mar 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

10 मिमी तक बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन

गोगरी. मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मंगलवार की शुरुआत कोहरे से हुई और दिनभर आसमान में करीब 60 फीसदी बादल छाए रहे. मौसम अपेक्षाकृत नम बना रहा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में भी आसमान में बादलों का असर बना रहेगा और देर रात तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. अनुमान है कि इस दौरान करीब 10 मिमी तक बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी. 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिनभर 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही, जिससे उमस का हल्का असर भी महसूस किया गया. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलने वाली है. पुरवा हवा की जगह उत्तर-पूर्वी हवा चलने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर कृषि गतिविधियों पर भी पड़ सकता है. हल्की बारिश और तापमान में गिरावट से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे सब्जी, मक्का और दलहन की फसलों को फायदा मिल सकता है. दूसरी ओर किसानों को सलाह दी गयी है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव की योजना बनाएं, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके. 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विपुल कुमार मंडल के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. उन्होंने बताया कि बादलों की मौजूदगी और हवा की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिलेगा. यदि हल्की बारिश हुई तो खेतों की सतह पर नमी बढ़ेगी, जो रबी फसलों और सब्जी की खेती के लिए लाभकारी हो सकती है. मौसम के इस बदले हुए रुख ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. वहीं किसानों की निगाहें भी आसमान पर टिकी हैं, क्योंकि हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की वृद्धि को भी सहारा मिल सकता है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन