हथियार का भय दिखाकर मारपीट व लुटपाट करने की शिकायत मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 11:34 PM
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष परेद्र कुमार ने नामजदों पर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी करने को लेकर छापेमारी तेज कर दी है
बेलदौर. पिरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह के सुनील कुमार की पैंतीस वर्षीय पत्नी चंदुला कुमारी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पति पत्नी एवं पुत्री को घायल कर देने की शिकायत की है. घटना बीते शुक्रवार के संध्या सात बजे की बताई जा रही है. इस क्रम में फायरिंग करने की भी शिकायत की गई है. नामजदों में एक ही परिवार के पिता मिथिलेश यादव,पुत्र प्रशांत कुमार के साथ चार महिला शामिल हैं. आवेदिका के मुताबिक नामजदों ने घटना को अंजाम देते हुए घर में बक्सा का ताला तोड़ कर नगद पच्चीस हजार रुपये के अलावा मंगल सूत्र, लाॅकेट एवं चांदी का पायल लूट कर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष परेद्र कुमार ने नामजदों पर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी करने को लेकर छापेमारी तेज कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










