28 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
28 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज

28 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार में मारपीट में हो गयी. इसको लेकर दोनों पक्षों से 28 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष के पीड़ित गोगरी बाजार निवासी रवि कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में गोगरी बाजार निवासी विनोद मालाकार, धर्मेन्द्र मालाकार सहित आठ नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने, एक लाख रुपये रंगदारी मांगने, फायरिंग करने एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. द्वितीय पक्ष के पीड़ित विनोद कुमार मालाकार ने भी प्रथम पक्ष के रवि कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार सहित 20 नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन