ePaper

उमावि बछौता में निर्माण होगा अत्याधुनिक भवन: विधायक

Updated at : 09 Jan 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
उमावि बछौता में निर्माण होगा अत्याधुनिक भवन: विधायक

किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी

विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गया पुनर्गठन खगड़िया. सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बछौता में प्रधानाध्यापक सह प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार ने सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का अभिनंदन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनोहारी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. मंच संचालन वरीय शिक्षक विभूति कुमार, शिक्षक शशि कुमार ने संयुक्त रूप से किया. वहीं विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सदर विधायक बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुयी. जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया. उद्घाटन संबोधन में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए क्षेत्र की जनता, विद्यालय परिवार एवं सभी सहयोगियों के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट किया. उन्होंने विद्यालय से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए वरीय शिक्षक सह प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से सुना. विधायक ने आश्वस्त किया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय बछौता में पर्याप्त एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराया जाएगा. भवन निर्माण में आ रही भूमि संबंधी बाधाओं को शीघ्र दूर कर एक मॉडल स्कूल भवन के निर्माण की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को लेकर संवेदनशील हैं. वहीं जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने विधायक बबलू मंडल के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के समुचित विकास के लिए विधायक स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी. कार्यक्रम में भाजपा नेता सह स्थानीय पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता, जदयू जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, अविनाश पासवान, प्रो. प्रभाष कुमार, पारस गुप्ता, बछौता के मुखिया हेमंत कुमार, मध्य विद्यालय बछौता की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी, शिक्षक अमजद नजीर, संदीप कुमार, रवि कुमार, नीरज कुमार, रमेश कुमार, लाल किशोर पासवान, शिक्षिका रेशमी कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, रोजी कुमारी, साक्षी स्नेह, दुर्गेश कुमार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मनीष कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार, लाल सागर सदा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. विधायक द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अमजद नजीर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन