पटना पहुंचकर भाजपा नेता देशबंधु ने सीएम को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

राजनितिक सफर में नवनिर्वाचित सीएम सम्राट चौधरी के सुदूरवर्ती क्षेत्र से करीबी रहे भाजपा नेता देशबंधु पटेल बुधवार को इनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उत्साह से झूम उठे

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सम्राट चौधरी को बधाई देते भाजपा नेता देशबंधु बेलदौर राजनितिक सफर में नवनिर्वाचित सीएम सम्राट चौधरी के सुदूरवर्ती क्षेत्र से करीबी रहे भाजपा नेता देशबंधु पटेल बुधवार को इनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उत्साह से झूम उठे. शपथ ग्रहण के बाद जब इन्होंने सीएम श्री चौधरी को माला पहनाकर बधाई दी तो सीएम ने भी मुस्कुराकर इनका अभिवादन स्वीकार कर कुशल क्षेम पूछ लिए. इस सुखद क्षण पर भावुक हुए बेलदौर के सकरोहर पंचायत के चक्रमणिया गांव निवासी सह भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देशबंधु पटेल ने बताया कि पार्टी संगठन में इनके नेतृत्व ने नई ऊर्जा भर दी है, इनके इसी सांगठनिक क्षमता के कारण पार्टी ने इन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. इनके नेतृत्व में बिहार की चहुंमुखी विकास पूर्व सीएम नीतीश कुमार के अधुरे सपनों को पूरा कर देश के भाजपा शासित राज्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन