ePaper

बिहार में शराब के नशे में धुत हेडमास्टर गिरफ्तार, स्कूल पहुंची पुलिस तो खेत में छिप गए थे गुरुजी

Updated at : 27 May 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

बिहार में शराब के नशे में हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया. प्रधानाध्यापक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे. पुलिस के पास शिकायत मिली तो कार्रवाई की गयी. हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बिहार में एक और शिक्षक को शराब के नशे में धुत पाया गया. पुलिस स्कूल पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार करके ले गयी. खगड़िया जिले का यह मामला है. बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुर्राहा वासा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को फिल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किया. हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया.

हेडमास्टर शराब पीकर स्कूल आया, गिरफ्तार

प्राथमिक विद्यालय कुर्राहा वासा के हेडमास्टर राजेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 से कर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम स्कूल पहुंच गयी.

फिल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस अभी स्कूल के बाहर ही थी, इसकी भनक हेडमास्टर को लग गयी. जिसके बाद प्रधानाध्यापक राजेश कुमार घबराते हुए स्कूल की बाउंड्री को फांदकर मकई के खेत में जा छिपे. लेकिन वो भागने में सफल नहीं हुए और ग्रामीण एवं पुलिस के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आवेदन देने वाली महिला निर्मला देवी के अनुसार हेडमास्टर रात में मारपीट करने के बाद स्कूल में जा छिपे थे.

ALSO READ: बिहार में एक और नक्सली धराया, वर्षों से फरार था बारूद और केन बम तैयार करने वाला मंटू सदा

मधेपुरा में इसी महीने पकड़ाया था शराबी शिक्षक

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन चोरी-छिपे शिक्षकों के द्वारा भी शराब का सेवन किए जाने का यह पहला मामला नहीं है. इसी महीने कुछ दिन पहले मधेपुरा जिले में एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गए थे. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नेमुआ प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अशोक रजक को पुलिस ने स्कूल से ही गिरफ्तार किया था. वो शराब के नशे में धुत पाए गए थे.

टोल फ्री नंबर पर भी मिलती है शिकायतें

बिहार में शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी ऐसी शिकायतें आए दिन मिलती रहती है. शिक्षकों के द्वारा शराब का सेवन करके स्कूल आने के आरोप कई बार फरियादी लगा चुके हैं. वहीं स्कूल से शिक्षक की गिरफ्तारी पूर्व में भी कई जगहों पर हुई है. जहां नशे में धुत ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन