ePaper

Bihar News: खगड़िया में साली की शादी के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर ने कर दी हत्या, धान के खेत में मिला था शव

Updated at : 22 Sep 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: खगड़िया में साली की शादी के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर ने हत्या कर दी है. युवक का शव धान के खेत में मिला था.

विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया. बतौना-कड़ौरा के बीच धान खेत में शनिवार की दोपहर गंगौर थाना क्षेत्र के चातर मटियरबा निवासी 25 वर्षीय मिथुन कुमार का शव बरामद होने के बाद मृतक युवक के पिता जगदेव सदा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में जगदेव सादा ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप उसके ससुर सहित दस लोगों पर लगाया है. मृत युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि अलौली में साली की शादी के बहाने ससुर ने दामाद को बुलाकर हत्या कर दी. हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों की बोर्ड गठित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया.

रुपये के लेन-देन में ससुर ने दामाद की पीटकर हत्या

बताया जाता है कि मटियरबा निवासी 25 वर्षीय मिथुन कुमार की शादी सात साल पहले अलौली थाना क्षेत्र के चेराखेरा पंचायत के वेतौना गांव में इंदल सदा की पुत्री रूबी कुमारी के साथ हुई थी. मिथुन शादी के बाद से ही ससुर के साथ लेबर ठेकेदारी का छह माह तक काम किया था. मिथुन के ससुर ने लेबर को काम पर ले जाने के लिए रुपया दिया था. मिथुन द्वारा लेबर को काम ले जाया गया. लेकिन, लेबर काम छोड़ कर फरार हो गया. उसके बाद से ही ससुर व दामाद के बीच तनाव बढ़ने लगा. ससुर द्वारा दामाद को दिए गए रुपये की डिमांड की जाने लगी. जिसके कारण मिथुन ससुराल जाना छोड़ दिया था.

Also Read: Flood in Bihar: बिहार के ये 12 जिले बाढ़ से तबाह, अगले 72 घंटे में दिखेगा गंगा-सोन, कोसी और गंडक का कोहराम

साली की शादी के लिए बेटी व दामाद को बुलाया था

मृतक के पिता जगदेव सदा ने पुलिस को बताया कि वेतौना निवासी इंदल सदा ने मिथुन को शादी में भाग लेने के लिए बेटी के साथ बुलाया था. बीते 17 सितम्बर को मिथुन पत्नी के साथ ससुराल 11 बजे पहुंचा. वहां पहुंचते ही ससुर के साथ मिथुन का विवाद हो गया. मिथुन ने विवाद की सूचना अपने पिता को दी, लेकिन सास व पत्नी ने मिलकर मिथुन को शादी के बहाने रोक दिया. शनिवार को मिथुन की हत्या की सूचना लोगों ने दी.

हत्या के बाद शव को तेजाब से जला दिया था

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि ससुर सहित दस लोगों ने मिलकर मिथुन की हत्या की है. हत्या बाद तेजाब से मिथुन को जला दिया. मृतक के पिता ने बताया कि हत्या में वेतौना निवासी मिथुन के ससुर स्व रामखेलावन के पुत्र इंदल सदा, रूदो सदा,महेश्वर सदा, विदेशी सदा, इंदल सदा के पुत्र ललन सदा, मिथुन सदा, विदेशी सदा के पुत्र रौशन कुमार, महेश्वर सदा के पुत्र मिथलेश सदा, इंदल सदा के पुत्री रूबी देवी, मृतक की सास सह इंदल सदा की पत्नी तथा अन्य लोगों ने मिलकर मिथुन की हत्या कर दी है. हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन