ePaper

Flood in Bihar: बिहार के 12 जिले बाढ़ से तबाह, अगले 72 घंटे दिखेगा गंगा-सोन, कोसी और गंडक का कोहराम

Updated at : 22 Sep 2024 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ से बिहार तबाह

बाढ़ से बिहार तबाह

Flood in Bihar: नेपाल, यूपी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में होने वाली बारिश ने उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार की नदियों में उफान ला दिया है. नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से लोगों का जीवन तबाह हो गया है.

विज्ञापन

Flood in Bihar: बिहार में आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. प्रदेश की नदियां इस समय जबरदस्त उफान पर है. बिहार के बड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी है. प्रदेश की सभी छोटी बड़ी नदियों में तेजी से हो रही जलस्तर में वृद्धि का कारण नेपाल, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश बताया जा रहा है. इसलिए राज्य के 12 जिलों में अगले 72 घंटे तक बाढ़ से राहत की कोई संभावना नहीं है, इसके बाद ही नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने की उम्मीद है. इस समय प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक नदियां पिछले चार दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. यही नहीं गंगा जी भी अपने रौद्र रूप में है.

बिहार की ये नदियां ऊफान पर


नदियों में उफान को देखते हुए फरक्का बराज के साथ साथ इद्रपुरी और वीरपुर बराज के सारे गेट पूरी तरह खेल दिये गए हैं. गंगा के अलावा कोसी, बूढ़ी गंडक, गंडक, घाघरा, पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर पिछले तीन दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पटना से फरक्का तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वहीं भागलपुर शहर के कई इलाकों में पानी घुस गया है. सबौर-कहलगांव एनएच-80 पर घोषपुर के पास पानी बह रहा है. जानकारी के अनुसार बिहार के 12 जिलों के 61 प्रखंडों के 327 से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों पर पलायन का खतरा मंडरा रहा है.

यह 12 जिले बाढ़ से तबाह

पटना, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, बेगूसराय और वैशाली जिले के गांव सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित है. इन जिलों के निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है. इन ग्राम पंचायतों में लोगों के आवागमन के लिए 1280 नावें चलाई जा रही है. इसके साथ ही चिकित्सीय सहायता के लिए 18 बोट एंबुलेंस चलाई जा रही है.

Also Read: Snake News: भागलपुर में 237 लोगों को सांप ने काटा, 13 की हो गयी मौत, जानें काटने वाले सापों की प्रजाती

विभिन्न जिलों में राहत शिविर लगाकर राशन, खाने पीने का सामग्री बांटे जा रहे है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को पूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों से लगातार बाढ़ पीड़ितों की जानकारी ले रहे है. सीएम नीतीश कुमार ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि नदी किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट रहें और सारी तैयारी रखें. उन्होंने कहा की सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन