खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
khagadia crime news| Bihar Crime News: Youth shot dead in broad daylight in Khagaria

शव के पास ग्रामीणों की भीड़

Bihar Crime News: खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महद्दीपुर बाजार में दिनदहाड़े युवक को दो गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महद्दीपुर बाजार में दिनदहाड़े युवक को दो गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई.

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बाजार में दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मृतक की पहचान महद्दीपुर निवासी मो.रईस के 21 वर्षीय पुत्र दिलशाद के रूप में की गई है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने महद्दीपुर बाजार जाम कर दिया है. घटना के कारण की जानकारी नहीं मिली है. परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं.

Also Read: पटना में स्कूटी सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा, मां की मौत बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन