Bihar Crime: पति ने पहले प्रेमिका को फिर पत्नी को मारी गोली, एक की मौत, जानें क्यों बना हत्यारा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Feb 2025 5:54 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले में एक पति ने पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है. प्रेमिका की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Bihar Crime: खगड़िया जिले के एक विक्रम कुमार राम नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को सरेआम गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई. यह घटना खगड़िया के अलौली क्षेत्र की है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले विक्रम कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है.

जानें मामला

विक्रम कुमार राम और उसकी प्रेमिका दोनों की शादी हो चुकी थी. विक्रम दो बच्चों का पिता है. उसकी प्रेमिका की पत्नी का पति कुछ दिन पहले घर आया था. इस वजह से उसने विक्रम से बातचीत बंद कर दी और मिल भी नहीं रही थी.

प्रेमिका विक्रम से बात नहीं करती थी इस वजह से वो काफी गुस्से में था. वह प्रेमिका से बदला लेने का प्लान बना रहा था. मंगलवार को जैसे ही उसे मौका मिला उसने घात लगाकर उसे गोली मार दी. विक्रम ने प्रेमिका को गोली खेत में मारी.

पत्नी को गोली मारने की वजह

विक्रम कुमार राम की पत्नी को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता था. वह इसका विरोध करती थी. पत्नी विक्रम से दोनों बच्चों पर ध्यान देने को कहती थी. विक्रम और उसकी पत्नी के बीच इस मसले पर लड़ाई होती थी. मंगलवार को विक्रम काफी गुस्से में था. सबसे पहले उसने प्रेमिका को गोली मारी फिर पत्नी को. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका का भागलपुर में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: विपक्ष बताए पीएम ने क्या झूठ बोला, मोदी के हनुमान का महागठबंधन के नेताओं पर पलटवार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन