पुलिस सप्ताह दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
Author : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 10:41 PM
पुलिस सप्ताह दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
मानसी. थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर थानाध्यक्ष परेन्दर कुमार के नेतृत्व में पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को शराब नहीं पीने की सलाह दी. वहीं थानाध्यक्ष ने जागरूक करते हुए नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. कई जगह रैली के माध्यम से शराब, चरस, स्मैक के कारोबार में मिलने वाली सजा की जानकारी देते हुए इस धंधे से दूर रहने को कहा गया. नशा मुक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों के नजदीक या गांवों में मादक पदार्थो का सेवन अथवा तस्करी हो रही हो, तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना एप पर दे सकता है. स्कूलों के नजदीक बीड़ी, तम्बाकू या अन्य तम्बाकू उत्पाद या मादक पदार्थों की बिक्री भी प्रतिबंधित है. किसी वाहन चालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसकी फोटो खींचकर एप में अपलोड की जा सकती है. पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इधर, मानसी थाना क्षेत्र के छोटी बलहा में हों रहे शिव पुराण कथा में पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर नशा मुक्त को लेकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान एएसआइ मोहम्मद रफीक ने नशा पर गीत भी प्रस्तुत किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










