बाइक को बचाने के क्रम में ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मां बेटे घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 11:18 PM

विज्ञापन

बाइक को बचाने के क्रम में ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन

बेलदौर

थाना क्षेत्र के बेलदौर पचौत पथ स्थित पुनर्वास चिमनी समीप मोड़ पर एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना रविवार की बताई जा रही है. वहीं उक्त सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में राहगीरों के द्वारा उसे पीएचसी भिजवाया गया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया. घायलावस्था में उक्त महिला एवं उसके मासूम बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल मां बेटे की पहचान पचौत गांव निवासी चंदन रजक के 25 वर्षीय पत्नी मोनी कुमारी एवं उसके 3 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पचौत गांव से सवारी लेकर बेलदौर की ओर आ रहे उक्त ऑटो चालक का संतुलन विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक को बचाने के दौरान बिगड़ गया एवं पलटी खाकर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन