ePaper

एक कट्टा व दो कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Jan 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
एक कट्टा व दो कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है

विज्ञापन

खगड़िया. अमौसी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हथियार तस्कर को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अमौसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम झीमा गांव के हेलना पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था. खगड़िया की तरफ से गांव आ रहे एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने भाग रहे व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि भग रहे व्यक्ति की बदन तलाशी की गयी तो उसके पास से एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झीमा गांव निवासी स्व. चमरू सदा के पुत्र तिलो सदा के रूप में किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 13/26 दर्ज कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मोरकाही थाना में कांड संख्या 33/11 पूर्व से ही दर्ज है. बताया कि एसपी के निर्देश पर हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. इसी दौरान हेलना पुल के समीप से हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन