परबत्ता प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह

Updated at : 12 Mar 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
परबत्ता प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह

अभिभावकों ने भी बच्चों को समय पर विद्यालय भेजकर उनका उत्साह बढ़ाया

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के 69 मध्य एवं 66 प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की शुरुआत हो गई है. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी. निर्धारित समय के अनुसार छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे रहे हैं. मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखंड के शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. परीक्षा शुरू होने के साथ ही छात्रों में उत्साह देखने को मिला. अभिभावकों ने भी बच्चों को समय पर विद्यालय भेजकर उनका उत्साह बढ़ाया. विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करने के लिए आयोजित की जा रही है. कक्षा 1 से लेकर 8 तक लगभग 40 हजार छात्र-छात्रा नामांकित है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन