गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर, जमाखोरी रोकने को सरकार का फैसला

45 दिन बाद मिलेगा दूसरा LPG सिलेंडर (फोटो- ANI)
LPG Cylinder New Rule: सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए नया नियम लागू किया है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू LPG उपभोक्ताओं को दूसरा सिलेंडर लेने के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा.
LPG Cylinder New Rule: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर भारत में भी दिख रहा है. देश के कई हिस्सों में LPG की कमी की खबरें सामने आ रही हैं और गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. साथ ही सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतें भी मिल रही हैं.
इसी को देखते हुए सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. अब ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 45 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि यह कदम गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से संभालने और घबराहट में हो रही ज्यादा बुकिंग को रोकने के लिए उठाया गया है.
घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी Sujata Sharma ने बताया कि देश ने पहले कभी ऐसा संकट नहीं देखा. वेस्ट एशिया में तनाव के कारण Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है.
उन्होंने बताया कि वितरण व्यवस्था में अभी तक कोई जगह पूरी तरह गैस से खाली नहीं हुई है, लेकिन लोगों में घबराहट की वजह से सिलेंडर बुकिंग कई गुना बढ़ गई है. सरकार का कहना है कि भारत अलग-अलग देशों से LPG आयात कर रहा है, ताकि सप्लाई बनी रहे.
कमर्शियल सिलेंडर भी किए जाएंगे जारी
कमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार ने कहा है कि तेल कंपनियां राज्य सरकारों के साथ मिलकर 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर भी जारी करेंगी. अब राज्य सरकारें तय करेंगी कि किन उद्योगों और कारोबारियों को पहले सिलेंडर दिया जाएगा. नए नियम के मुताबिक, फैक्ट्रियों और कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को फिलहाल उनकी औसत महीने की जरूरत का करीब 20% LPG ही दिया जाएगा.
LPG का दबाव कम करने के लिए क्या कदम उठे
- सरकार ने LPG की खपत कम करने के लिए कुछ वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की भी अनुमति दी है.
- राज्यों को 48,000 किलोलीटर अतिरिक्त केरोसिन दिया जाएगा.
- होटल और रेस्टोरेंट को एक महीने तक बायोमास, कोयला और केरोसिन इस्तेमाल करने की छूट दी गई है.
LPG उत्पादन भी बढ़ाया गया
सरकार के निर्देश के बाद रिफाइनरियों में LPG का उत्पादन बढ़ा दिया गया है. 5 मार्च के बाद से देश में LPG उत्पादन लगभग 28% तक बढ़ चुका है. इस बीच पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने लोकसभा में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की फिलहाल कोई कमी नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने ये भी बताया कि भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar और ईरान के विदेश मंत्री के बीच पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हो चुकी है.
Also Read: युद्ध और महंगाई का दोहरा वार, लाल निशान में डूबा शेयर बाजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




