अनुमंडलीय अस्पताल को मिला इसीजी मशीन, मरीजाें को मिलेगी सुविधा

Updated at : 30 Apr 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल को मिला इसीजी मशीन, मरीजाें को मिलेगी सुविधा

अनुमंडलीय अस्पताल को मिला इसीजी मशीन, मरीजाें को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन

गोगरी. गोगरी में दिल से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए अच्छी खबर है. अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही मरीजों के लिए ईसीजी की सुविधा मिलने लगेगी. बता दें कि बीते 17 अप्रैल को प्रभात खबर में अस्पताल में नहीं है इसीजी की सुविधा हेडिंग से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. अस्पताल के समस्या को उजागर किया गया था. खबर प्रकाशित किये जाने के बाद सिविल सर्जन व अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने मामले का संज्ञान लेते हुए पत्राचार शुरु किया था. अनुमंडलीय अस्पताल में इसीजी मशीन उपलब्ध कराया गया है. अब सिर्फ इसीजी टेक्नीशियन को अनुमंडलीय अस्पताल में नियुक्त करते ही मरीजों की सुविधा मिलने लगेगी. नव निर्मित भवन में कई तरह की सुविधा का विस्तार भी हो रहा है. अस्पताल में ईसीजी मशीन लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मशीन लगने से हार्ट के मरीजों को फायदा मिलेगा. अस्पताल के नये भवन में और कई तरह के उपकरण आने वाले दिन में लगाये जाने की उम्मीद है.

पहले नहीं थी सुविधा

अनुमंडलीय अस्पताल में सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की जांच ईसीजी से नहीं हो पाता था. मरीजों को जांच के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ता था. इसके कारण उनके हार्ट संबंधी बीमारी को पता लगाने में देरी की आशंका रहती है. ईसीजी के लिए सदर अस्पताल में भेजा जाता था. कई बार गंभीर हालत में आने वाले मरीज के परिजन ईसीजी नहीं होने को लेकर हो हल्ला भी करते थे. हालांकि अस्पताल में एक्स-रे, पैथोलॉजी में सीबीसी समेत कई मशीन उपलब्ध है. ऐसे में इसीजी और नेबूलाइजर नहीं होने को लेकर लोग सवाल खड़ा करते थे. खांसी की शिकायत को लेकर आने वाले बच्चों और अन्य मरीजों को नेबूलाईजर के मदद से सीने में जमा कफ को निकाला जा सकता है. अभी ईसीजी की सुविधा शुरू होगी.

हालांकि अस्पताल में अभी भी भाप लागने वाले नेबूलाईजर जैसे उपकरण उपलब्ध नहीं है. आने वाले दिनों में अस्पताल में नेबूलाईजर के लगाये जाने की उम्मीद क्षेत्र के लोग कर रहे है.

दिल के मरीज को मिलेगी राहत

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रभात खबर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया. अस्पताल के समस्या वाली मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर वरीय पदाधिकारी तक पहुंचाया जाता है. उन्होंने कहा कि ईसीजी टेस्ट आमतौर पर दिल तक रक्त पहुंचाने वाली रक्त वाहिकाओं में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी, नसों का ब्लॉकेज, टिशूज की असामान्य स्थिति, सीने में तेज दर्द या सूजन, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट अटैक के लक्षणों और दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए किया जाता है. धमनियों और हृदय से निकलने वाली तरंगों या दिल की धड़कन के जरिए डॉक्टर दिल की बीमारियों को पता लगाते हैं. अस्पताल में ईसीजी मशीन उपलब्ध करा दिया गया है. इसको लगाने की भी तैयारी शुरू कर दिया गया है. संस्थान में इस जांच के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन