ePaper

छात्रावास अधीक्षक आवास को अवैध कब्जा कर रहने वाले पीटीआई पर होगी कार्रवाई

Updated at : 19 Dec 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास अधीक्षक आवास को अवैध कब्जा कर रहने वाले पीटीआई पर होगी कार्रवाई

सात दिनों के अंदर पीटीआई सुरेश बैठा द्वारा अधीक्षक आवास को खाली नहीं किया जाएगा तो प्राथमिकी दर्ज होगी

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात दिनों के अंदर आवास खाली करने का दिया आदेश, नहीं तो होगी प्राथमिकी

…………..

कोशी कॉलेज के कर्मी वर्ष 2004 से छात्रावास अधीक्षक के आवास कर रखा कब्जा

खगड़िया. स्थानीय कोशी कॉलेज के छात्रावास अधीक्षक आवास को अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे पीटीआई सुरेश बैठा को सात दिनों के अंदर खाली करने का आदेश दिया गया है. सात दिनों के अंदर पीटीआई सुरेश बैठा द्वारा अधीक्षक आवास को खाली नहीं किया जाएगा तो प्राथमिकी दर्ज होगी. बताया जाता है कि कोशी कॉलेज के पीटीआई सुरेश बैठा बीते 19 मई 2004 से अब तक छात्रावास अधीक्षक आवास को कब्जा कर रखा है. कॉलेज के पीटीआई के दबंगई की शिकायत मुंगेर विश्वविद्यालय व राजभवन पटना तक पहुंच गया था. राजभवन में शिकायत मिलने के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा गया था. राजभवन से जवाब मांगते ही मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन एक्शन में आ गया.

कुलसचिव ने प्राचार्य को दिया आवास खाली कराने का आदेश

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार के निर्देश के बाद कुलसचिव घनश्याम राय ने कोशी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कपिलदेव महतो को अवैध रूप से कब्जा कर छात्रावास अधीक्षक आवास में रह रहे पीटीआई सुरेश बैठा से सात दिनों के अंदर आवास खाली कराने का आदेश दिया है. कुलसचिव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आवास खाली नहीं किया जाता तो महाविद्यालय संबंधित थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगी. कुलसचिव ने कहा कि 19 मई 2004 से अब तक अवैध रूप से कब्जा कर रहने वाले कर्मी से छात्रावास अधीक्षक के अनुरूप आवास भत्ते की कटौती सुनिश्चित करें. आवास भत्ता का वसूली उस तिथि से सुनिश्चित किया जाय जब से उन्होंने आवास पर अनाधिकृत कब्जा किया हुआ है. बताया जाता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जांच समिति की रिपोर्ट के पश्चात आवास खाली कराने का आदेश दिया गया. कुलसचिव ने आदेश की कॉपी कुलपति को भेजा है. साथ ही कुलसचिव ने कहा कि अगर अन्य किसी कर्मी द्वारा या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है तो उन पर भी यथाशीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय. मालूम हो कि कोशी कॉलेज के कई प्राध्यापक व कर्मी आवास को अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. अन्यत्र स्थानांतरण के बावजूद भी आवास खाली नहीं करना चाहता है. अब उनलोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन